{"_id":"13d36ac05afec3d91f5f5c5f8ec568d0","slug":"banda-jail-50-thousand-anil-dujana-speak-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा जेल से अनिल दुजाना बोल रहा हूं... 50 हजार दो!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा जेल से अनिल दुजाना बोल रहा हूं... 50 हजार दो!
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइट-4 की एक नामी स्टील कंपनी के एजीएम पीके त्यागी से गैंगस्टर अनिल दुजाना के नाम से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। ज्ञान खंड निवासी एजीएम की मानें तो उनके पास अंजान नंबर से फोन कॉल मंगलवार दोपहर आई।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि वह बांदा जेल से अनिल दुजाना बोल रहा है। एजीएम ने कहा कि वह अनिल दुजाना को नहीं जानते। इस पर जवाब मिला कि ग्रेटर नोएडा में विजय पंडित की हत्या हुई है।
विज्ञापन
वह मैंने ही करवाई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बाबत इंदिरापुरम से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एजीएम ने बताया कि पहली बार उन्होंने फोन काट दिया। फिर दोबारा कॉल आई। उन्हाेंने फोन नहीं उठाया तो करीब एक घंटे बाद तीसरी बार उसी नंबर से कॉल आई।
इस बार फोन करने वाले ने कहा कि वह जानता है कि उनकी सैलरी कितनी है और कहां रहते हैं। अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। उसने एक बार फिर बताया कि वह बांदा जेल में बंद है। एक ही इशारे पर गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
एजीएम के अनुसार पहले उन्हाेंने किसी दोस्त का मजाक समझते हुए दो बार कॉल काट दिया। मगर जब पांच बार लगातार कॉल आई और हर बार उसने जान से मारने की धमकी दी तो उन्हाेंने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि एजीएम से पूछताछ से लगता कि मामला इलाके के ही किसी गुंडा तत्व का है। सर्विलांस टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
अनिल दुजाना ने किया था साहिबाबाद में शूट आउट
अनिल दुजाना गौतमबुद्धनगर जिले का है। उस पर 20 से ज्यादा हत्या, लूट, जानलेवा हमले आदि के केस हैं। वर्ष 2011 में अनिल दुजाना गैंग ने साहिबाबाद में एक शादी समारोह में शूट आउट किया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।