फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   B.Tech student killed in mysterious circumstances.

बीटेक छात्र की रहस्यमय हालात में मौत

Wed, 04 Feb 2015 01:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student killed in mysterious circumstances.
बीटेक (सीएस) फाइनल ईयर स्टूडेंट मेहरान (21) की मंगलवार सुबह रहस्यमय हालात में मौत हो गई। उसका शव गोविंदपुरम के बंद फ्लैट में बेड पर मिला।
विज्ञापन


वह एनएच-24 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ता था। हाल ही में उसका इंफोसिस और एचपी में कैंपस प्लेसमेंट हुआ था।

वह लखनऊ के आलमबाग निवासी अधिवक्ता अजीमुद्दीन अहमद का इकलौता बेटा था। अजीमुद्दीन हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।

मेहरान हाई बीपी, ओबेसिटी, लीवर और शुगर का मरीज था। कविनगर पुलिस और परिजन उसकी मौत ब्रेन हैमरेज से होना मान रहे हैं। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगेगी।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि मेहरान गोविंदपुरम स्थित ए-106 में किराए पर रहता था। उसकी मौत की सूचना बराबर के रूम में रहने वाले छात्र शुभम पांडेय ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि मेहरान सोमवार को भोपाल रहने वाले चचेरे भाई के पास से लौटा था। शाम साढे़ चार बजे थका बताकर सोने चला गया था।

सुबह करीब आठ बजे मेहरान के रूम का गेट खटखटाया गया, मगर रिस्पांस नहीं मिला। धक्का देकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बेड पर मेहरान का शव पड़ा था।

उसकी नाक से खून निकला हुआ था और शरीर अकड़ा था। कार्यवाहक एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा, कविनगर और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ब्रेन हेमरेज प्रतीत हो रहा है। मेहरान के मौसा, कॉलेज के डायरेक्टर और छात्र भी मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी भी रो पडे़
मेहरान की मौत से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद उसके सहपाठी ही नहीं, पंचनामा भरने पहुंचे पुलिसवाले भी रो पड़े। मृतक के मौसा ने बताया कि मेहरान पर खुद की पहचान बनाने की धुन सवार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed