फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto trader implicated in the death of pro-nounced limp bike handles

आटो में फंसा बाइक का हैंडल घिसटकर कारोबारी की मौत

Sat, 14 Jun 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 Jun 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Auto trader implicated in the death of pro-nounced limp bike handles

नंदग्राम में शुक्रवार सुबह अनियंत्रित आटो ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार टिम्बर कारोबारी सर्वेश कुमार (45) को टक्कर मारी। इस दौरान मोटरसाइकिल का हैंडल आटो में फंस गया। कारोबारी मोटरसाइकिल के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए गए और उनका सिर सड़क में लगा, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने ब्रांडेड हेलमेट तो लगाया हुआ था, मगर हेलमेट की स्टि्रप ढीली होने से टक्कर लगने पर हेलमेट सड़क पर गिर गया। हेलमेट सिर पर रहता तो उनकी जान बच सकती थी। स्ट्रिप ढीली होने से ब्रांडेड हेलमेट होते हुए भी कारोबारी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा कारोबारी का बेटा सचिन जख्मी हो गया। आरोपी आटो चालक भाग गया। सिहानी गेट एसओ ने बताया कि सर्वेश कुमार नंदग्राम मरियम नगर में परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे वह बड़े बेटे सचिन के साथ टीएचए के रोजा जलालपुर में अपनी दुकान पर जा रहे थे। नंदग्राम रेत मंडी के पास पीछे से आए आटो ने ओवरटेक के दौरान उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में कारोबारी को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

ये सावधानियां बरतें
ब्रांडेड हेलमेट का ही इस्तेमाल करें
हेलमेट की स्ट्रिप ढीली न रखें
कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं
तेज गति से वाहन न चलाएं
नशा करके वाहन न चलाएं
ट्रैफिक के दिशा निर्देशों का पालन करें
हमेशा अपनी लेन में चलें
अचानक कट न मारें

हेलमेट न होने से पहले हुईं मौतें
मेरठ रोड कार की टक्कर से युवक की मौत
हापुड़ रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
विजयनगर बाईपास पर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed