{"_id":"9766cf17d375df3ec27dc8aadacf3276","slug":"attempt-to-rape-a-year-old-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 May 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड की अनखीर चौकी क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है। बच्ची को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बड़खल इलाके में मोहन(काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ किराये पर रहता है।
आरोप है कि शुक्रवार शाम को मोहन के दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, उसकी पत्नी डेढ साल की छोटी बच्ची को सुलाकर कुछ काम से कमरे के बाहर गई थी।
यह भी पढ़ें: सिपाही ने डंडा मारा, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाला एक युवक कमरे में आया और उसने डेढ़ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।
इसी समय मोहन की पत्नी कमरे में पहुंच गई और उसने युवक को देखकर शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक लोगों से छूटकर फरार हो गया। अनखीर चौकी इंचार्ज आनंद का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन