फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to loot in atm booth at midnight

ATM नहीं लूट पाए तो गार्ड के पैसे लेकर भागे

Sat, 12 Apr 2014 02:11 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
attempt to loot in atm booth at midnight

दिल्ली-नोएडा में एक के बाद एक एटीएम लूट की कई घटनाएं सामने आने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को एक बार फिर बदमाशों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाशों ने सेक्टर-11 में गार्ड को बंधक बना कर एटीएम मशीन में रुपये निकालने के लिए जमकर तोड़ फोड़ की लेकिन रुपये न निकलने पर गार्ड से ही नकदी लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पुलिस की चुनावी व्यस्तता का फायदा उठाकर बदमाशों ने यह हरकत की है।

45 मिनट तक तोड़ते रहे एटीएम

attempt to loot in atm booth at midnight

नोएडा सेक्टर-11 के एच ब्लाक में एसबीआई बैंक का एटीएम है। जिसमें बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी का सुरक्षा गार्ड मिथलेश तैनात था। रात 2:30 बजे के आसपास तीन नकाबपोश युवक एटीएम बूथ में पहुंचे और गार्ड को बंधक बना लिया।

इसके बाद अपने साथ लाए लोहे की रॉड से एटीएम मशीन तोड़ने लगे। लगभग 45 मिनट तक बदमाश एटीएम मशीनों में तोड़फोड़ करते रहे लेकिन मशीन से कैश नहीं निकाल सके।

इसके बाद एक बदमाश ने बंधक बनाए गए गार्ड से तीन हजार रुपये छीन लिए और बूथ से बाहर निकल गए।

तार काटकर कैमरे में लगा दी मिट्टी

attempt to loot in atm booth at midnight

बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद ही एक युवक एटीएम से पैसे निकालने वहां आया तो गार्ड को बंधक हालत में देखकर हैरान रह गया।

उसने गार्ड के हाथ पैर खोले। तब जाकर गार्ड ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।

पता चला है कि बदमाशों ने बूथ में घुसते ही कैमरे का तार काट दिया और कैमरे पर मिट्टी लगा दी थी। जिसके चलते उनके घुसने की तस्वीरें ही कैमरे में कैद हो सकीं। इसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

राम भरोसे है एटीएम की सुरक्षा

attempt to loot in atm booth at midnight

शहर के एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे ही है। एटीएम बूथों पर गार्ड तैनात है लेकिन वह निहत्थे हैं। बूथ में ऐसा कोई अलार्म सिस्टम नहीं है कि अगर कोई मशीन में तोड़फोड़ करे या किसी अनहोनी की आशंका होने पर वहां तैनात गार्ड बटन दबा कर पुलिस या बैंक को सूचित कर सके।

इससे पहले भी शहर के कई एटीएम बूथों को लूटने का प्रयास हो चुका है। सेक्टर-60 में एक एटीएम को खुद गार्ड ने ही लूटने का प्रयास किया था।

वर्ष 2004 में सेक्टर-1 में कृभको बिल्डिंग में स्थित एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने उसे लूटने का प्रयास किया था। ग्रेटर नोएडा में बदमाश एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए थे। जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed