फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to gang rape with a minor girl in delhi

14 साल की लड़की से गैंगरेप का प्रयास, फाड़े कपड़े

Tue, 04 Nov 2014 08:08 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
attempt to gang rape with a minor girl in delhi
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में महज 10 और 14 वर्ष के दो नाबालिगों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके घर में दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए थे और मारपीट की थी।
विज्ञापन


किशोरी के भाई-बहनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित किशोरी दिमागी रूप से बीमार है। पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है। दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को दोनों को जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।

भाई-बहन को बाहर कर लगा ली कुंडी

attempt to gang rape with a minor girl in delhi

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना लाजपत नगर इलाके के जलवायु विहार की है। जलवायु विहार में आईएएस ऑफिसर के फ्लैट्स हैं। इन फ्लैट्स के सर्वेंट क्वाटर में पीड़ित किशोरी रहती है।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किशोरी अपने चार भाई व बहनों के साथ घर में अकेली थी। उसी समय दस वर्षीय और 14 वर्षीय नाबालिग उसके घर में घुस गए। इन्होंने किशोरी के भाई-बहनों को घर से बाहर निकाल लिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए थे और दुष्कर्म का प्रयास किया।

घर के बाहर खड़े पीड़ित किशोरी के भाई-बहनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इससे आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किशोरी बहुत ज्यादा डर गई थी और उसने अपने भाई-बहनों के साथ खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था। शाम के समय मां काम से लौटी तो उन्होंने सारी बात बताई।

पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत लाजपत नगर थाना पुलिस को की। पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म के प्रयास  मामला दर्जकर दोनों किशोर को पकड़ लिया है। दोनों पीड़ित किशोरी के मोहल्ले में रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किशोर नशा करते हैं, हालांकि घटना के समय उन्होंने नशा नहीं किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed