{"_id":"d4299933beef8cfca81113c4700ff222","slug":"attack-on-love-marriage-couple-by-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज किया तो लड़की वालों ने मार दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज किया तो लड़की वालों ने मार दिया चाकू
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में लव मैरिज करने वाले एक लड़के पर लड़की पक्ष की ओर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसके के घर में घुस कर चाकू से हमला किया, मारपीट करने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-31 में घायल युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को बताया कि उसने दो दिनों पहले डबुआ कॉलोनी निवासी सुनीता से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह सेक्टर-28 में पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहने लगा।
विज्ञापन
पत्नी के घरवाले इस विवाह से खुश नहीं हैं, इसलिए शनिवार रात सुनीता का भाई आकाश व चाचा हरिओम उसके कमरे पर आए।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू, मौत
आकाश व हरिओम सुनीता को जबरन अपने साथ ले जाने लगे और अलग शादी कराने की बात करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और इसी बीच आकाश ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू सुमित के पेट व कंधे में लगा। हमले के बाद दोनें आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को बीके अस्पताल मे भर्ती कराया।
जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। लेकिन उसके परिजनों ने उसे यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सुमित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।