फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM theft of 4000 thousand rupees

ATM से पैसा निकालते वक्त न करें दूसरों पर भरोसा

Mon, 22 Sep 2014 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 22 Sep 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
ATM theft of 4000 thousand rupees

बल्लभगढ़ के सेक्टर-चार(आर) निवासी मिथलेश कुमार को एटीएम से रुपये निकालते समय एक अंजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ गया। अंजाम व्यक्ति ने उसके ही एटीएम से रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मिथलेश ने बताया कि रविवार सुबह उसे कुछ रुपयों की जरूरत पड़ गई। उसी दौरान वह चावला कालोनी में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने चला गया। जहां एक व्यक्ति पहले से ही खड़ा था।
विज्ञापन


मिथलेश ने उस व्यक्ति के सामने से ही मशीन में कार्ड डाला लेकिन रुपये नहीं निकले। तभी आरोपी ने मदद करने की बात कहते हुए कार्ड से पैसे निकालने का प्रयास किया। पैसे नहीं निकले और वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथलेश ने बताया कि कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया जिससे पता चला कि उसके खाते से चार हजार रुपये निकाले गए हैं। जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने उसका कार्ड बदल कर दूसरा थमा दिया था।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

निजी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना
बल्लभगढ़। चांदपुर क्षेत्र में चोरों ने एक निजी स्कूल को अपना निशाना बनाया। गांव चांदपुर स्थित एक निजी स्कूल की प्रिंसीपल नेंसी जोर्ज ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रविवार को किसी काम से स्कूल में आई। उसने देखा कि ताला टूटा है और अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त हालत में है। जांच करने पर पता चला कि चोर साढ़े 17 हजार रुपये, लैपटाप और अन्य सामान गायब है।


वहीं सुभाष कालोनी निवासी भरतलाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि चोर उसके मकान से दो मोबाइल फोन और अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए है। पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed