फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assistant accountant rapes his colleague

'जल्द ही शादी करूंगा, अभी संबंध बनाने दो'

Sat, 21 Jun 2014 07:51 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
Assistant accountant rapes his colleague

सरला (बदला नाम) नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करती थी। उसी कंपनी में नोएडा सेक्टर-53 में रहने वाला सत्यप्रकाश नामक युवक भी असिस्टेंट अकाउंटेंट की नौकरी करता था। दोनों की दोस्ती हुई और प्यार हो गया।

विज्ञापन


सरला के मुताबिक घुमाने के बहाने एक दिन आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। जल्द शादी की बात कर आरोपी लगातार उसे हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व आरोपी ने सरला के साथ मंदिर में शादी भी की। बाद में वह शादी का मुकर गया। इस बीच उसने नौकरी भी छोड़ दी। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फोन स्वीच ऑफ कर के फरार

Assistant accountant rapes his colleague

शादी का झांसा देकर 24 साल की एक युवती के साथ उसके साथ ही काम करने वाले असिस्टेंट अकाउंटेंट ने दुष्कर्म किया। युवती की माने तो आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए मंदिर में शादी भी की।

बाद में आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया। परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत न्यू अशोक नगर थाने में की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरला (24)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है।

महिला की अश्लील हरकत

Assistant accountant rapes his colleague

दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला श्रीनिवासपुरी झुग्गी बस्ती में रहती है। 17 व 18 जून की रात गणेश नाम का आरोपी महिला के घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा था।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। श्रीनिवासपुरी चौकी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गणेश को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed