{"_id":"d852691e79c27c378402558a90c70d99","slug":"asked-for-advance-salary-turn-down-he-prepared-a-loot-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस सेलरी नहीं दी तो लूट की कहानी गढ़ दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडवांस सेलरी नहीं दी तो लूट की कहानी गढ़ दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ट्रक चालक को जब उसके मालिक ने एडवांस सेलरी नहीं दी तो उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार, गांव भवानीपुर, जिला बदायूं (यूपी) निवासी ट्रक ड्राइवर मुन्नाजीर (28) ने 22 अप्रैल को पुलिस को लूट की सूचना दी थी। उसने बताया था कि रात दस बजे जब वह आईसीडी डिपो, तुगलकाबाद से निकल रहा था तो चार युवकों ने उससे 25 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
मामला दर्जकर पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष धर्मदवे की टीम ने तफ्तीश शुरू की। छानबीन में मुन्नाजीर के बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सारी सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
मुन्नाजीर ने बताया कि उसने मालिक से बहन के इलाज के लिए एडवांस सेलरी मांगी थी, लेकिन उसे मना कर दिया गया। जब उसे दिल्ली से बाहर ट्रक ले जाने के 25 हजार रुपये दिए गए तो उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। उसने 25 हजार रुपये अपने छोटे भाई बाशिर को दे दिए थे।