{"_id":"c63f44031998ba5d85527c78f94355dc","slug":"asi-being-beaten-for-parking-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग से रोका तो फाड़े कपड़े और पीट दिया ASI को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग से रोका तो फाड़े कपड़े और पीट दिया ASI को
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में शीतला माता मंदिर के सामने वीआईपी जोन में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है जिसमें बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ भी शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को शीतला माता मंदिर पर सब इंस्पेक्टर गिरिराज के साथ वीआईपी गेट के सामने गाड़ी की पार्किंग को लेकर एक युवक से झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक ने कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर एसआई के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत
इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। इस मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर पांच थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जिसकी पहचान गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी सुधीर राय के रुप में हुई है। जो डीटीसी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
इस मामले में पुलिस ने चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई देवचरण ने बताया कि वारदात में शामिल बाकी के आरोपियों की पहचान हो गई है जिसमें आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।