{"_id":"eae3e0b967fe82ad52add25a4de5b034","slug":"arrested-three-crooks-rob-motorway-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कार लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई दो लग्जरी कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस कारों को कनेक्ट करने में जुटी है। लूटी गईं कारें पार्किंग में रखते थे। कारों को या तो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे या फिर कटवा देते थे।
क्राइम ब्रांच प्रभारी यतेश पूनिया ने बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मैराज, नूरनगर निवासी मोहसिन और खरखौदा निवासी उमरदीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश बाइक से कारों को ओवरटेक कर रोकते थे। कार सवार से तमंचे के बल पर कार लूट लेते थे। लूटी गई कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 19 सितंबर को एनएच-58 से कार लूटी थी। बदमाशों की निशानदेही पर गाजियाबाद स्थित पार्किंग से कार को बरामद कर लिया गया है। यतेश पूनिया ने बताया कि सभी आरोपी पेशेवर बदमाश हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।