फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested, accused of tampering with the national women's basketball team captain

राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of tampering with the national women's basketball team captain
अकांक्षा ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय महिला बास्केट बॉल टीम की कप्तान व एक अंग्रेजी अखबार की अधिकारी के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान एक टेक्सटाइल कारोबारी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


महिला कप्तान ने छेड़छाड़ का विरोध किया था तो आरोपी ने उन पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया था, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई थी। दिल्ली निवासी आकांक्षा सिंह (26) राष्ट्रीय महिला बास्केट बॉल टीम की कप्तान हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित एक अंग्रेजी अखबार में बतौर स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वहीं, इसी अखबार में दिल्ली निवासी हिमानी अर्जल एडमिन ऑफिसर हैं। दोनों ऑफिस साथ आती-जाती हैं। सोमवार को हिमानी और आकांक्षा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में शॉपिंग करने गई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों शॉपिंग कर के बाहर आ रही थीं तभी सफेद रंग की कार में सवार एक व्यक्ति ने कार का हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि वह नशे में धुत्त था, वह कार से आकांक्षा और हिमानी का पीछा करने लगा। करीब 100 मीटर तक चलने के बाद आकांक्षा ने कार सवार मनचले से पूछा कि वह उनका पीछा क्यों कर रहा है। 

आरोपी का दिल्ली में टेक्सटाइल का कारोबार

Arrested, accused of tampering with the national women's basketball team captain
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

आरोप है कि आकांक्षा के विरोध करने पर मनचले ने हद पार करते हुए उनका हाथ पकड़ कर जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। आकांक्षा ने अपना हाथ जैसे ही छुड़ाया तो कार सवार ने कार उस पर चढ़ाने का प्रयास किया। 

हालांकि आकांक्षा बाल-बाल बच गई। घटना के बाद हिमानी ने अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम कॉल किया, मगर 20 मिनट बाद भी मौके पर कोई पीसीआर वैन या पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे।

उसके बाद पीड़िता ने सेक्टर-18 पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत की जहां पुलिस ने मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिस इटियोस कार में सवार हो कर आरोपी ने छेड़खानी का प्रयास किया था, उस का रजिस्टर्ड पता फर्जी है। 

उसके बाद गाड़ी नंबर लेकर पुलिस टीम टोयटा कंपनी गई जहां सर्विस सेंटर से उसका मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल के आधार पर उसकी जांच पड़ताल की गई और बुधवार देर रात आरोपी को दिल्ली के हौज खास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी की पहचान सी-176, सेक्टर-105 नोएडा निवासी अभिषेक अग्रवाल के रूप में की गई। अभिषेक का दिल्ली में टेक्सटाइल का कारोबार है। दिनेश यादव का कहना है कि आरोपी ने छेड़खानी की बात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed