{"_id":"87bcdfd6d989b25a1cc39ee8a749b6e8","slug":"army-man-slapped-police-men-for-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने पहले जाम लगाया फिर फाड़ दी पुलिसवाले की वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने पहले जाम लगाया फिर फाड़ दी पुलिसवाले की वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 28 Feb 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बीच रास्ते खड़ी बाइक से लगे जाम को हटाने आए पुलिसकर्मी की बात रिटायर्ड फौजी को इतनी ज्यादा अखर गई कि पुलिसकर्मी के साथ ही मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के अलावा उसे घायल कर रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी का आरोप है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
घटना हयातपुर गांव की है जब गांव में रहने वाला रमेश नाम का सेना से रिटायर्ड फौजी ने मुख्य रास्ते के बीच में अपनी बाइक खड़ी कर दी जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचा और उसने आरोपी रमेश कुमार से बाइक हटाने के लिए कहा तो वह बिफर गया और पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर उसकी वर्दी फाड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तबतक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पुलिसकर्मी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में भी था। घटना के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।