फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ankit gujjar trying to make separate gang

पुलिस जांच में खुलासा, अलग गैंग बनाने की फिराक में अकित गुर्जर

Tue, 03 May 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 03 May 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
ankit gujjar trying to make separate gang

पुलिस कस्टडी से फरार शार्पशूटर अंकित गुर्जर अपना अलग गैंग तैयार करने की फिराक में है। पुलिस के मुताबिक सुंदर भाटी, बलराम ठाकुर और अनिल दुजाना जैसे बदमाशों के जेल में बंद होने का फायदा उठाकर वह खुद का वर्चस्व कायम करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


दरअसल, महराज गंज की जेल से पेशी पर लाया गया नरौली गांव निवासी शार्पशूटर अंकित गुर्जर 25 अप्रैल को पुलिस कस्टडी से भाग गया था। उस पर पूर्व में 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस, एसटीएफ और सर्विलांस की टीम लगी हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकित के फरार होने के पीछे उसका मकसद अलग गैंग बनाने का है। उस पर हत्या और रंगदारी मांगने के अलावा अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में वह खुद को बचाने के लिए ही पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है। हालांकि अंकित की तलाश में जुटी टीमों को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक हापड़ पर पुलिस की नजर
पुलिस कस्टडी से अंकित को भगाने में शामिल रहा दीपक हापड़ की भी तलाश पुलिस कर रही है। माना जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान अंकित का काम दीपक ही देखता है। 25 मई को एक सोसायटी के फ्लैट से भगाने में दीपक का हाथ था। इसके चलते उस पर भी मुकदमा दर्ज है। सूत्रों ने बताया कि अंकित के फरार होने के बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ लिया था, लेकिन उसे निर्दोष मानकर छोड़ दिया था। एसएसपी किरण एस ने बताया कि दीपक भी शातिर अपराधी है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed