हैवानियत : मामूली झगड़े के बाद महिला से गैंगरेप कर शरीर में डाली रॉड और कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करने की घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर झगड़ा होने पर मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके शरीर में चाबी, कपड़ा व रॉड डाल दी।
पीड़िता को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को महिला के शरीर से कपड़े के दो छोटे टुकड़े और बड़ी चाबी मिली है। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 40 वर्षीय महिला मांडी फतेहपुरबेरी में रहती है। महिला ने फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को शनिवार को दी शिकायत में बताया है कि उसका मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों से शुक्रवार व शनिवार की रात मामूली सी बात पर झगड़ा हो गया था।
आरोपियों ने महिला के शरीर में डाल दिए रॉड, चाबी व कपड़े
आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। दो-तीन आरोपी महिला को एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के शरीर में रॉड, चाबी व कपड़े डाल दिए।
घटना के समय महिला के परिजन घर पर नहीं थे। महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस महिला तो तुरंत अस्पताल ले गई। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं, घटना के बाद कॉलोनी में तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही किसी को गिरफ्तार किया जाएगा। सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।