{"_id":"58359f654f1c1b234113bcd3","slug":"animal-smugglers-caught-in-gurugran","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गोवंश व बछड़ों समेत दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गोवंश व बछड़ों समेत दो तस्कर पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप में भरकर चार गोवंशों को वध के लिए राजस्थान ले जा रहे दो गोतस्करों को सीआईए के जवानों ने दबिश देकर सुलेला गांव के पास दबोच लिया। पुलिस के जवानों ने इस पिकअप को पकड़कर इसमें पाई गई दो गाय एवं दो बछड़ों को तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक सहित तीन के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज रतनलाल को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में कुछ गोतस्कर गायों को भरकर वध के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। सुलेला गांव के पास दबिश दी जाए तो इन गायों को वध से बचाने के साथ-साथ गोतस्करों को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज रतनलाल ने तुरंत ही बशीर अहमद सब इंस्पेक्टर, एएसआई धनसिंह, एएसआई महेश कुमार, हवलदार टेकचंद, सरफुद्दीन को आदेश देकर सुलेला गांव में नाका लगाने के आदेश दिए। सुलेला गांव में पुलिस को देखकर पिकअप के चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन सीआईए के जवानों ने तत्परता से काम करते हुए उन्हें धर दबोचा। पुलिस के जवानों ने पहले दोनों गोतस्करों को दबोचा। पुलिस ने इस मामले में विक्रम व कृष्ण कुमार निवासी बल्लूपुरा थाना पाटन जिला सीकर व आस मोहम्मद निवासी ढाणा थाना पुन्हाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए इंचार्ज रतनलाल ने बताया कि पिकअप में भरकर वध के लिए राजस्थान ले जाई जा रही दो गाय एवं दो बछड़ों को गोतस्करों के चंगुल से बचाकर गौशाला में भेज दिया है। दो गोतस्करों को दबोच लिया गया है। तीसरे को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।