फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Andhra Pradesh Crime Branch raids

आंध्र प्रदेश क्राइम ब्रांच की छापामारी

Tue, 20 May 2014 03:01 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 20 May 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Crime Branch raids

सड़क से लेकर आंध्र प्रदेश विधानसभा तक गूंज चुके हाई प्रोफाइल घरों में चोरी के प्रकरण में सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने मोदीनगर में छापामारी की।

विज्ञापन


पुलिस अपने साथ लायी चोर की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में नगर के जाने माने ज्वेलर को पकड़कर ले गई है। इसे लेकर कोतवाली में सर्राफा व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। उक्त चोर अब तक 300 हाई प्रोफाइल घरों में चोरी कर चुका है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के वोरमाल जनपद की क्राइम ब्रांच टीम के सर्किल इंस्पेक्टर आदि नारायण ने बताया कि आंध्र प्रदेश के सूबेदारी थानांर्गत साईं अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्णा किशोर सहित तीन लोगों के मकानों में 20 अप्रैल 2013 को 80 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा के मकान से चोर दो किलो सोना, चांदी व डेढ़ लाख की नगदी ले गए थे। सर्किल इंस्पेक्टर आदि नारायण ने बताया कि 29 मार्च को दिल्ली पुलिस ने वजीराबाद के निकट ढोलक वाली गली मस्जिद से नदीम कुरैशी निवासी इंदिरापुरम को गिरफ्तार किया था। उसने साईं अपार्टमेंट में चोरी कबूली है। वहीं, सर्राफ ने खुद को बेकुसूर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed