{"_id":"59aed2df4f1c1bab078b46da","slug":"allegations-of-eve-teasing-and-acid-attacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ व तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
acid attack demo image
महिला ने परचून दुकानदार पर छेड़छाड़ व विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया है कि मामला मकान के किराये को लेकर विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूरजपुर कस्बे में किराये के मकान में रहने वाली महिला का आरोप है कि आरोपी उसे दुकान में बुलाकर छेड़छाड़ करता है। पूर्व में उसने दुष्कर्म की कोशिश भी की है। आरोप है कि मंगलवार को वह बहन के साथ सब्जी खरीदने जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान दुकानदार ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की और तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस दौरान महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला का मकान मालिक से किराये के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।
दुकानदार ने महिला से रुपये दिलवा दिए। इसको लेकर दुकानदार आरोप लगाने की बात कर रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।