फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Airlines suffered huge Jptmari manager, together with the mother and the people arrested

एयरलाइंस की मैनेजर से झपटमारी करना पड़ा भारी, मां और लोगों संग मिलकर दबोचा

Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Airlines suffered huge Jptmari manager, together with the mother and the people arrested
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

रंजीत नगर में इंडिगो एयरलाइंस की मैनेजर से झपटमारी करना लड़कों को भारी पड़ गया। 27 साल की कोमल कौर ने अपनी मां व लोगों के साथ मिलकर एक झपटमार को दबोच लिया।

विज्ञापन


15 वर्षीय नाबालिग झपटमार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसकी निशानदेही पर दूसरा नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 50 मोबाइल, दो टैब, एक कैमरा और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस को इनके दो अन्य साथियों की तलाश है। आरोपियों ने बताया कि वह धूम फिल्म की तर्ज पर पल्सर व अपाचे बाइक पर झपटमारी करते थे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रंजीत नगर निवासी कोमल अपनी मां हरभजन कौर के साथ रहती हैं। कोमल इंडिगो एयरलाइंस में इन फ्लाइट मैनेजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को कोमल अपनी मां के साथ डिनर करके राजौरी गार्डन से लौट रही थी। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन से दोनों पैदल मेन पटेल रोड पर चलने लगीं। इस बीच कोमल आईफोन पर किसी से बात करने लगी, तभी पीछे से आए लड़के ने उसका फोन झपटने का प्रयास किया, लेकिन कोमल ने उसका हाथ पकड़ लिया।

इधर, दूसरा लड़का उसकी मदद के लिए आ गया। दोनों ने कोमल का पर्स और मोबाइल छीन लिया। दो अलग-अलग बाइकों पर पहले से इंतजार कर रहे लड़कों के साथ आरोपी फरार होने लगे। 


इस बीच आगे जाकर एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई।मोबाइल व पर्स लेकर लड़के फरार हो गए। कोमल व उसकी मां ने लोगों के साथ मिलकर दूसरी बाइक सवार एक लड़के को दबोच लिया।

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 15 साल के नाबालिग से पूछताछ के बाद एक अन्य नाबालिग को दबोचकर भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed