{"_id":"57f551584f1c1baf2726fcc8","slug":"airlines-suffered-huge-jptmari-manager-together-with-the-mother-and-the-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस की मैनेजर से झपटमारी करना पड़ा भारी, मां और लोगों संग मिलकर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरलाइंस की मैनेजर से झपटमारी करना पड़ा भारी, मां और लोगों संग मिलकर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजीत नगर में इंडिगो एयरलाइंस की मैनेजर से झपटमारी करना लड़कों को भारी पड़ गया। 27 साल की कोमल कौर ने अपनी मां व लोगों के साथ मिलकर एक झपटमार को दबोच लिया।
विज्ञापन
15 वर्षीय नाबालिग झपटमार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसकी निशानदेही पर दूसरा नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 50 मोबाइल, दो टैब, एक कैमरा और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस को इनके दो अन्य साथियों की तलाश है। आरोपियों ने बताया कि वह धूम फिल्म की तर्ज पर पल्सर व अपाचे बाइक पर झपटमारी करते थे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रंजीत नगर निवासी कोमल अपनी मां हरभजन कौर के साथ रहती हैं। कोमल इंडिगो एयरलाइंस में इन फ्लाइट मैनेजर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को कोमल अपनी मां के साथ डिनर करके राजौरी गार्डन से लौट रही थी। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन से दोनों पैदल मेन पटेल रोड पर चलने लगीं। इस बीच कोमल आईफोन पर किसी से बात करने लगी, तभी पीछे से आए लड़के ने उसका फोन झपटने का प्रयास किया, लेकिन कोमल ने उसका हाथ पकड़ लिया।
इधर, दूसरा लड़का उसकी मदद के लिए आ गया। दोनों ने कोमल का पर्स और मोबाइल छीन लिया। दो अलग-अलग बाइकों पर पहले से इंतजार कर रहे लड़कों के साथ आरोपी फरार होने लगे।
इस बीच आगे जाकर एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई।मोबाइल व पर्स लेकर लड़के फरार हो गए। कोमल व उसकी मां ने लोगों के साथ मिलकर दूसरी बाइक सवार एक लड़के को दबोच लिया।
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 15 साल के नाबालिग से पूछताछ के बाद एक अन्य नाबालिग को दबोचकर भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद किए गए।