फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the gangrape with mother-daughter govt on active mode about dial -100

मां-बेटी के साथ हैवानियत के बाद जागी सरकार, 'डायल-100’ का होगा कायाकल्प 

Wed, 10 Aug 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
After the gangrape with mother-daughter govt on active mode about dial -100
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एनएच 91 दिल्ली-कानपुर पर मां-बेटी के साथ हैवानियत के बाद सरकार जाग गई है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए 100 नंबर की सुविधा को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट में पुलिस, प्रशासन और आईटी अफसरों की मीटिंग हुई जिसमें इसके  राजधानी लखनऊ से कनेक्ट करने की योजना पर मंथन हुआ। डायल-100 का बदला हुआ रूप दो अक्तूबर से दिखाई देगा।
विज्ञापन


29 जुलाई को एनएच-91 पर नोएडा से शाहजहांपुर जाते समय मां-बेटी के साथ दरिंदगी की गई थी। वारदात के बाद घटनास्थल से पीड़ितों ने 100 नंबर को चार बार डायल किया था, लेकिन उसका रेस्पॉस नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में डॉयल-100 को ऑपरेट करने का फार्मूला पूरी तरह से बदला जा रहा है। अब डॉयल-100 का रिसीवर लखनऊ में उठेगा।

डायल-100 की रिपोर्टिंग जिला पुलिस को लखनऊ में करनी होगी

After the gangrape with mother-daughter govt on active mode about dial -100
bulandshahr gangrape - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ से ही संबंधित जिले के कमांड दफ्तर को सूचित किया जाएगा। कमांड ऑफिस से जिस थाना क्षेत्र की घटना होगी, उस क्षेत्र की उस पीसीआर वैन को सूचना दी जाएगी। 

घटना स्थल के सबसे नजदीक जो पीसीआर होगी, उसको घटनास्थल पर भेजा जाएगा। ताकि मौका-ए-वारदात पर समय रहते पुलिस पहुंच जाए। खास बात यह है कि डायल-100 की रिपोर्टिंग जिला पुलिस को लखनऊ में करनी होगी। 

नए क्लेवर में डायल-100 का शुभारंभ दो अक्तूबर को होगा। इसीलिए जिला प्रशासन से तीन दिन के भीतर थानों के बारे में सूचना मांगी गई है। बता दें कि योजना प्रदेश में तीन चरणों में शुरू होगी।

यूपी के मानचित्र पर दिखेंगे पुलिस थाने

After the gangrape with mother-daughter govt on active mode about dial -100
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मानचित्र पर दिखेंगे पुलिस थाने
डायल-100 योजना के तहत पुलिस थानों को भी डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। पुलिस थानों का नक्शा प्रदेश के मानचित्र पर इंगित होगा। थानों के आसपास कौन-कौन से गांव हैं, उनका भी विवरण मानचित्र पर दर्ज किया जाएगा।

पुलिस थानों को यूपी के नक्शे पर लाने के लिए एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय और ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पीयूश चौधरी ने कलक्ट्रेट में बैठक की।  

साथ ही शासन जीपीएस से लैस वाहनों की खेप बुलंदशहर पुलिस को देगा। सूबे के ऐसे जनपद में आधुनिक वाहन दिए जाएंगे, जहां-जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं। 

योजना के संबंध में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की गई। पुलिस थानों को डिजिटलाज्ड करने के लिए उनको स्कैच तैयार किया जाएगा। थाने और थानों की चारों दिशाओं में बसे गांवों का विवरण भी मानचित्र पर इंगित होगा। यह कवायद डायल-100 का स्वरुप बदलने को लेकर किए जा रहे हैं। -अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम, प्रशासन बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed