मंगेतर ने बनाए शारीरिक संबंध अब शादी के लिए रखी ये बड़ी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रोका होने के बाद युवक के परिवार वाले तीन साल तक किसी न किसी बहाने से शादी टालते रहे। इस दौरान युवक ने मंगेतर को पत्नी होने का वास्ता देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह शादी की तारीख तय हुई।
तारीख करीब आने पर लड़के वालों ने 50 लाख रुपये और इतनी ही कीमत की बड़ी गाड़ी दहेज में देने की मांग कर दी। पीड़िता ने मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक मार्च 2014 में उसके रिश्ते की बात बीपीटीपी पि्रंसेज पार्क में रहने वाले युवक से चली। जून 2014 में नीलम बाटा रोड स्थित गजल होटल में समारोह के साथ दोनों का रोका हुआ। कार्यक्रम में पीड़िता के पिता ने दो ढाई लाख रुपये खर्च किए थे।
लड़के की पढ़ाई के लिए भी पीड़िता के पिता ने दिए थे 5 लाख
अगस्त 2014 में सूरजकुंड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में दोनों की सगाई की रस्म हुई। इसमें भी करीब दस लाख रुपये खर्च हुए। शादी की बात पर मंगेतर के यूके से पढ़ाई करके लौटने के बाद तारीख तय करने की बात हुई। उसकी पढ़ाई के लिए भी ससुरालियों ने पीड़िता के पिता से पांच लाख रुपये।
लौटने के बाद मंगेतर ने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कह टाल दिया। इस दौरान मंगेतर युवती को घुमाने के बहाने सूरजकुंड और गुडग़ांव के होटलों में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
तीन साल बीतने पर समाज में दोनों की शादी को लेकर प्रश्न उठने लगे। इस पर पीड़िता के परिवार वालों ने दबाव डाला। शादी की तारीख 4 सितंबर 2016 तय हो गई। पीड़िता के पिता ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर लीं और कार्ड बांट दिए। अब लड़के वालों ने 50 लाख रुपये और इतनी ही कीमत की कार दहेज में मांग ली।
इतना दहेज देने में असमर्थता जताने पर लड़के वालों ने बारात लाने से मना कर दिया। लड़के वाले कहते हैं कि शादी न होने से बेइज्जती पीड़ित परिवार की होगी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।