{"_id":"98eb58282b5eb3f6507dbf4709b8a6ae","slug":"after-flirting-tension-in-dasna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के बाद डासना में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के बाद डासना में तनाव
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना में शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहीं 10वीं की दो छात्राओं से दो नाबालिग मनचलों ने छेड़छाड़ की। एक दुकानदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे पीट दिया। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। हंगामा हुआ।
सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत किया और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
छात्राएं और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण डासना में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, डासना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूल में गांधी जयंती का प्रोग्राम देखकर लौट रही थीं। दूसरे समुदाय के दो लड़कों ने छात्राओं पर कमेंट्स किए।
रास्ता रोकने की कोशिश की। विरोध जताने पर छात्राओं का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान वहां से जा रहे दुकानदार सुंदरम ने मनचलों को डांटा।
आरोप है कि मनचलों ने दुकानदार की पिटाई की और फोन कर अपने परिवारवालों को भी बुला लिया। उन्होंने भी दुकानदार को पीटा। दुकानदार ने मदद के लिए शोर मचाया।
लोगों को एकजुट होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम से लोगों ने मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्राओं के परिजनों ने भी मनचलों के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
एसओ मसूरी राजकुमार का कहना है कि डासना गांव में पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। पलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।