विमान में बेहोश हुआ अफगानी नागरिक, पेट से निकला ऐसा सामान कि डॉक्टर भी हैरान
पेट से मिले सात कैप्सूल, 68 ग्राम ड्रग्स बरामद, काबूल से दिल्ली आते हुए
अफगानी निगल कर ला रहा था हेरोइन से भरे कैप्सूल, तबीयत बिगड़ने पर पकड़ा गया
- हवाई मार्ग से तस्करी कर पेट में ला रहा था सात कैप्सूल
-68 ग्राम हेरोइन बरामद, काबूल से आते हुए विमान में हुआ बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलहाल अफगानी नागरिक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेहोशी हालत में होने की वजह से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि गत 25 मार्च को काबूल से अफगानी नागरिक मोहम्मद हामिद(19) दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। हामिद यात्रा के दौरान ही एयर इंडिया के विमान में अचेत होकर गिर गया।
जांच के दौरान डॉक्टरों को हुअा शक
दिल्ली पहुंचते ही उसे पुलिस ने तुरंत इंडियन स्पैनल इंजूरी सेंटर में भर्ती कराया। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में कुछ कैप्सूल होने का पता चला। 27 मार्च को डॉक्टरों ने उसके मलाशय से सात कैप्सूल निकाले।
कैप्सूल की जांच में उससे 68 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अफगानी युवक अभी भी अचेत अवस्था में है और उसका सफदरजंग अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। एयरपोर्ट पुलिस ने इस बाबत अफगानी नागरिक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि हामिद के बेहोश होने की वजह से उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उससे पूछताछ ही हो पाई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।