फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on woman, burned on back side

महिला पर तेजाब से हमला, पीठ झुलसी

Fri, 25 Apr 2014 08:57 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
acid attack on woman, burned on back side

कोर्ट और पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद एसिड अटैक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। एसिड अटैक में महिला की पीठ बुरी तरह जल गई।

घटना तब हुई जब महिला बाजार से अपने घर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरा परिवार ह‌ै क्रिमिनल!

acid attack on woman, burned on back side

दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र के अमरपुरी में 26 वर्षीय महिला पर तेजाब से हमला किया गया, जिससे उसकी पीठ झुलस गई।

पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

महिला ने बताया कि जब वह घर की ओर आ रही थी तभी उस पर पीछे से किसी ने हमला किया। जब तक वह कुछ समझ पाती, आरोपी फरार हो चुका था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का पति हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। महिला की मां भी इलाके की घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed