{"_id":"56e55a0a4f1c1b132c8b4568","slug":"accused-of-molestation-arrested-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील संदेश भेजने वाला मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील संदेश भेजने वाला मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Mar 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही युवक पर अश्लील संदेश भेजने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भोंडसी गांव की रहने वाली मोना (21) बदला हुआ नाम निजी कंपनी में काम करती है। भोंडसी थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि गांव का ही रहने वाला दीशांत (22) उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता है।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने उसके साथ छेड़छाड़ की है। भोंडसी थाना पुलिस ने युवती का बयान पर मामला दर्ज कर उसका अदालत में भी बयान दर्ज कराया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अश्लील संदेश भेजने वाले मोबाइल को भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी भोंडसी विजय नेहरा के अनुसार आरोपी युवक किसी समय युवती के साथ पढ़ता था। मामले की जांच पूरी हो चुकी है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन