फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused of iklakh murder was died of luing infection septicemia says postmortem report

बिसाहड़ाः इकलाख के हत्यारोपी रवि की नहीं हुई जेल में पिटाई से मौत, पोस्टमॉर्टम से निकला सच

Mon, 10 Oct 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 10 Oct 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
accused of iklakh murder was died of luing infection septicemia says postmortem report
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

दादरी के बिसाहड़ा गांव में एक साल पहले भीड़ द्वारा इकलाख की हत्या मामले में आरोपी जिस रवि नाम के शख्स की मौत का कारण जेल में पिटाई माना जा रहा था अब वो कुछ और ही निकल कर सामने आया है।

विज्ञापन


रवि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंप दी गयी है। एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार सूत्रों से जानकारी मिली है कि रिपोर्ट में मौत का कारण 'सेप्टिसीमिया' बताया गया है। सेप्टीसीमिया का मतलब होता है शरीर में इन्फेक्शन।
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट में ये बात भी है कि रवि के फेफड़ों में इन्फेक्शन इतना ज्यादा हो गया कि उसमें पस पड़ गया था, जिससे उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था विशेष रूप से उसकी किडनी ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक रवि के शरीर के अंदर या बाहर चोट के कोई निशान नहीं मिले

accused of iklakh murder was died of luing infection septicemia says postmortem report
dadri - फोटो : अमर उजाला

रवि के परिजनों और गांववालों ने आरोप लगाया था कि उसकी मौत जेल में पिटाई होने से हुई है। रवि की मौत के बाद दो दिन तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

रवि की मौत के बाद सरकार ने जेलर को भी हटा दिया लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक रवि के शरीर के अंदर या बाहर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं यानी उसकी जेल में पिटाई नहीं हुई है।

रवि को जेल के अधिकारी 4 अक्टूबर को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लेकर आये थे और उसी दिन शाम को उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद घरवालों की मांग पर 5 अक्टूबर को 3 डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमॉर्टम किया।

रवि की मौत के बाद उसके गांव बिसाहड़ा में तनाव फैल गया था। रवि के घरवालों ने गौकशी के आरोप में इकलाख के भाई जान मोहम्मद को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए 1 करोड़ का मुआवजा और जेलर को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed