{"_id":"579cd0ad4f1c1bfa1421e062","slug":"aap-mla-manoj-kumar-wife-made-allegation-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, काउंसलिंग के बाद भी नहीं मानी पत्नी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, काउंसलिंग के बाद भी नहीं मानी पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
आप विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंडली से आम आदमी पार्टी विधायक मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा मामले में आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली महिला आयोग ने फाइल पुलिस के पास भेज दी है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, मनोज कुमार की पत्नी ने आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। आयोग ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत करवाई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को तीन बार (18, 23 व 30 जुलाई) बात करने का मौका दिया गया था। आयोग की टीम के समक्ष 30 जुलाई को दोनों पक्षों को बुलाया गया था।
इस दौरान विधायक व उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। काउंसलिंग में सहमति नहीं बनने पर आयोग ने कानूनी प्रक्रिया के तहत केस को दिल्ली पुलिस के पास भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका पति सालों से मारपीट कर रहा है।