{"_id":"8662db61e67539f5a7d78502eb8a2a35","slug":"a-teenage-killed-his-firend-for-70-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 रुपये के लिए दोस्त को नहर में डुबोकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 रुपये के लिए दोस्त को नहर में डुबोकर मार डाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बदरपुर इलाके में 15 वर्षीय किशोर द्वारा 14 वर्षीय किशोर संदीप को डुबाने का मामला सामने आया है। बदरपुर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मीठापुर चौक निवासी दोनों किशोरों में बृहस्पतिवार शाम को 70 रुपये के लिए झगड़ा हो गया। आशीष को संदीप (नाम काल्पनिक) से 70 रुपये लेने थे, लेकिन संदीप लौटा नहीं रहा था। इस बात पर दोनों लड़ते हुए आगरा कैनाल के गहरे पानी में गिर पड़े।
विज्ञापन
आरोप है कि आशीष तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन उसने संदीप को नहर से बाहर नहीं आने दिया। आशीष ने उसे नहर में डुबो दिया। बदरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश यादव की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आशीष को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आशीष को जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने दूसरे किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।