{"_id":"581f56c84f1c1bf47eb37403","slug":"a-man-committed-suicide-in-dayalbagh-faridabad-crime-news-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयालबाग के इस युवक ने पहले लगाई शरीर में आग फिर उठाया ये खतरनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दयालबाग के इस युवक ने पहले लगाई शरीर में आग फिर उठाया ये खतरनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
दयालबाग में रहने वाले एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मूलरूप से यूपी के जिला प्रतापगढ़ के भवानीगंज का रहने वाला था और यहां सफेदी का काम करता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार मौर्य कई सालों से यहां दयालबाग में किराए पर रहता था। घरों में सफेदी का काम कर बच्चों का पालन पोषण करता था। उस पर एक लड़का और एक लड़की है। बताया जाता है कि वह पत्नी मेना देवी और दोनों बच्चों को दिवाली पर अपने गांव छोड़ आया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब 11 बजे उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली और कमरे के नजदीक से गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंच गया। उसी समय आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और खेड़ी पुल के पास रहने वाले उसके रिश्तेदारों को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन