फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Husband beating his wife s lover in Gautam Buddha Nagar of uttar pradesh

महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पीछे से पहुंच गया पति और फिर...

Wed, 31 Jan 2018 07:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
A Husband beating his wife s lover in Gautam Buddha Nagar of uttar pradesh
फाइल फोटो
महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी पहुंच गया। पीछे से उसका पति भी आ गया। घटना दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर की है। नोएडा के सीदीपुर गांव में महिला को बुलाने उसके घर पहुंचे प्रेमी के साथ पति ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी ओर पति को हिरासत में ले लिया और महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के सीदीपुर गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ ससुराल के नजदीक ही किराए का मकान लेकर रहता है। वह गांव में ही मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि पति अपनी कमाई शराब में उड़ा देता है और उससे मारपीट करता है। करीब छह माह से परिवार आर्थिक परेशानी में है। इस पर वह पति का घर छोड़कर मायके सीदीपुर में बच्चों को लेकर मां ओर भाई के साथ रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A Husband beating his wife s lover in Gautam Buddha Nagar of uttar pradesh
इसी बीच, महिला का परिचय पास के गांव के व्यक्ति से हुआ और उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला ने मां ओर भाई को भी यह जानकारी दे दी। सोमवार शाम वह व्यक्ति महिला को लेने उसके मायके पहुंचा। 

इसकी जानकारी मिलने पर पति भी पहुंच गया। उसने पत्नी और बच्चों के किसी व्यक्ति के साथ जाने पर ऐतराज किया। इसके बाद प्रेमी और पति में मारपीट हुई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी ओर पति को हिरासत में लेकर महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed