{"_id":"6238ec2245ade39e878008c51a6e6c7f","slug":"a-girl-given-complaint-of-rape-against-landlord-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने को कहा तो बोला, 'तेजाब डाल दूंगा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने को कहा तो बोला, 'तेजाब डाल दूंगा'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Feb 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में शादी का झांसा देकर एक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित की डॉक्टरी जांच करवाई है।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह लड़की के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म कर रहा था। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना सेक्टर-49 में युवती ने मामला दर्ज कराया है कि वह वर्ष 2011 में बरौला में किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। इस दौरान मकान मालिक के बेटे रिंकू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो सालों से अधिक समय से शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान वह नर्स का काम करती थी।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में लड़की दिल्ली रहने चली गई। युवती ने विवाह करने पर जोर दिया तो रिंकू उसे जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि जब पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में एक राजनीतिक पार्टी के साथ पीड़ित ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की तब जाकर उसकी शिकायत दर्ज हो सकी।
विज्ञापन