{"_id":"574779094f1c1b7562692173","slug":"a-gardener-death-in-police-head-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली पुलिस मुख्यालय में माली की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में माली की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के लॉन में काम करने के दौरान मशीन के चपेट में आकर एक माली की मौत हो गई। मृतक की पहचान ककोड़ बुलंदशहर निवासी अफसर (50) के रूप में हुई है। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अफसर पीडब्ल्यूडी के उद्यान विभाग में कार्यरत थे। बुलंदशहर से काम करने के लिए दिल्ली आते थे। बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय की लॉन में घास की कटाई के लिए मिनी ट्रैक्टर पर लगी मशीन को चालू किया। इसी दौरान अचानक मशीन के अगले हिस्से में लगे ब्लेड की चपेट में आकर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
अफसर के चिल्लाने पर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय आईपी एस्टेट थाना पुलिस को दी। फिर पीसीआर कर्मी अफसर को लेकर इलाज के लिए सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन