{"_id":"59f5c4334f1c1bc9678b83f5","slug":"a-fight-happened-over-putting-a-video-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो व्हाट्सऐप पर डालने को लेकर झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो व्हाट्सऐप पर डालने को लेकर झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजीगर के खेल की वीडियो व्हाट्सऐप पर डालना एक परिवार का भारी पड़ गया। आरोपी पक्ष ने अपनी बहन-बेटियों की वीडियो बताकर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव निजामपुर निवासी पीड़ित रुजदार ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनके पड़ोस में बाजीगर का खेल हुआ था। मौहल्ले की महिलाओं, बच्चों व लोगों ने इस खेल को देखा था। उसी दौरान मौहल्ले के कुछ बच्चों ने बाजीगर के खेल की मोबाइल से वीडियो बना ली थी और उसे व्हाट्सऐप पर डाल दिया था। वीडियो को व्हाट्सऐप पर डालने को लेकर आरोपी आबिद व उसके परिवार के लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों का आरोप है कि जो वीडियो व्हाट्सऐप पर डाली गई है, उसमें उनकी बहन बेटियों की वीडियो आ रही है। जिसको लेकर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हे बहन बेटियों की वीडियो व्हाट्सऐप पर डालने का अंजाम बताते हैं। आरोप है कि शनिवार शाम 7.30 बजे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रुजदार, अतरु व रतीखां घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि हमले में लगी चोट के कारण रतीखां बेहोश हो गया। जिसने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर आबिद, इलियास, इस्माइल, नौमान, मुन्ना, समीम, हाजरा, बिलाल व रहमत के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।