फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A century of auto theft arrests, Reiki breathes the old car with the keys

वाहन चोरी का शतक लगाने वाला गिरफ्तार, रेकी कर पुरानी चाबी से उड़ाता है कार

Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
A century of auto theft arrests, Reiki breathes the old car with the keys
वाहन चोर

दक्षिण जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पिछले एक वर्ष में वाहन चोरी की वारदात का शतक लगा चुके हैं।पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी चोरी के वाहनों को यूपी के एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में बेचते थे। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह गिरोह के सदस्यों के साथ यूपी में अब तक चोरी के 100 से ज्यादा वाहनों को बेच चुका है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार जिले में वाहन चोरी के मामलों को देखते हुए एएटीएस इंस्पेक्टर सुशील कुमार की देखरेख में एसआई गजेन्द्र सिंह की विशेष टीम बनाई गई।  पुलिस टीम ने वाहन चोरी की जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाली। पता लगा कि शाहिद अपने साथी अमर उर्फ बंडर, फरमान, सलमान और मोनू दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में वाहन चोरी की वारदात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर सुशील कुमार की टीम गिरोह के एक सदस्य शाहिद (38) को लाडो सराय से 29 मई को गिरफ्तार कर लिया था। चांदनहौला निवासी शाहिद के कब्जे से चोरी की वैगनआर कार बरामद की गई। 


पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पिछले एक वर्ष में एटा, मैनपुरी व फिरोजाबाद में 100 से ज्यादा वाहन डीलरों को बेच चुके हैं। चोरी के ज्यादातर वाहन फिरोजाबाद में बेचे हैं। ये दिन में रेकी करते थे और ऐसी कारों को चुराते थे जो पुरानी चाबियों से खुल जाते थे। यूपी के डीलर वाहनों को पुर्जों में काट देते थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed