फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 injured in wall contruction dispute

दीवार बनाने के विवाद में आठ लोग घायल

Sun, 27 Mar 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Mar 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
8 injured in wall contruction dispute
चोट - फोटो : demo pic

तावड़ू खंड के गांव गुरनावट में दीवार बनाने के विवाद में दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक घर में लाठी डंडा , फरसा, रॉड व बंदूक से हमला बोल दिया। मारपीट में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर 15 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित इलयास पुत्र सूबे खां निवासी गांव गुरनावट थाना तावडू ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्लॉट की दीवार की चिनाई कर रहा था। दीवार बनाने को लेकर सद्दीक पुत्र आसीन निवासी गांव गुरनावट मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर 24 मार्च की सुबह वह अपने घर पर बैठकर परिजनों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय सद्दीक पुत्र यासीन, अब्बाश पुत्र  रहमत, नौमान पुत्र सुलतान, आजम पुत्र रहमत, खलील , जुबैर पुत्रान यासीन,  जफरू पुत्र  सुलतान, जुहरूदीन पुत्र कमाल, अलीजान पुत्र उसमान, तारक पुत्र सद़्दीक, राहुल पुत्र खलील, अलीशैर , रमजान पुत्रान बिल्ला, वरीसा पत्नी जाफर व खत्ती पत्नी नौमान निवासीयान गुरनावट ने  लाठी डंडा , फरसा, रॉड व बंदूक से  हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झगड़े में  इलयास, मुरसलीम, सुबेखां, मुसरत, नसीम, असमीन, इसाकबी, मो. शाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि मुरसलीम व इसाकबी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है की दोषियों ने उनके घर की दीवार को भी तोड़ दिया और घर में खड़े ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed