{"_id":"4d0e5f2ee900013da23e3ebe5cd73fb2","slug":"7-years-imprisonment-for-rape-and-abudction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण व रेप के दोषी को सात साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण व रेप के दोषी को सात साल कैद
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 10 Dec 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर बंधक बनाने के बाद कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सात साल कैद और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अदालत में पेश मामले के मुताबिक, एसजीएम नगर निवासी रवि ने इसी वर्ष 10 अप्रैल को थाना एसजीएम नगर में यह मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मीना (दोनों नाम बदले हुए) पलवल में अपने दादा-दादी के पास रहकर वहीं के एक स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता के पास एक बुलेरो गाड़ी है, जिस पर मथुरा निवासी हरपाल था। हरपाल को उसके पिता ने अपने ही मकान में एक कमरा रहने के लिए दिया हुआ था।
आरोप है कि हरपाल एक दिन बहाने से उसकी बेटी को अपने कमरे में बुला कर ले गया, जहां उसने मीना से दुष्कर्म किया। इसके बाद एक बार और मौका मिलने पर उसने मीना को अपनी हवस का शिकार बनाया। परीक्षा खत्म हो जाने पर छह अप्रैल को मीना एसजीएम नगर में उनके पास कुछ दिन रहने के लिए आ गई।
विज्ञापन
आठ अप्रैल को यहां पहुंच कर हरपाल ने मीना को फोन कर घर के बाहर बुला लिया और मथुरा के दशहरा गांव ले गया। जहां आरोपी लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने 10 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया।