फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6.5 lacs loot in hotel owner in noida

नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, होटल संचालक के घर 6.5 लाख का डाका

Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
6.5 lacs loot in hotel owner in noida

सूरजपुर स्थित होटल संचालक के घर छत के रास्ते आए  काली पोषाकधारी पांच नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने संचालक के बेटे-बहू को गनप्वाइंट पर लेकर 14 मिनट में ढार्ई लाख रुपये नकद, दस तोले सोने व ढार्ई किलो चांदी के आभूषण व मोबाइल लूट लिए। सूचना के दस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की पड़ताल की।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गली में रहने वाले अब्दुल करीम ने बताया कि उनके लखनावली रोड पर सरफराज व इकराम नाम से दो होटल हैं। बुधवार रात अब्दुल करीम व उनके परिजन घर पर मौजूद थे। रात लगभग दो बजे घर के बराबर स्थित खाली प्लाट से दीवार पर चढ़कर बदमाश उनकी छत पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने जीने से नीचे आकर कमरे में से रहे उनके बेटे इस्लामुद्दीन व उनकी पत्नी राबिया को जगाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने इस्लामुद्दीन को गोली मारने की धमकी देकर राबिया से अलमारी की चाबी निकलवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश अलमारी खंगालने में जुट गए और दो इस्लामुद्दीन, राबिया और विवाहित बहन शबाना को घेरकर खड़े रहे। एक बदमाश बरामदे में सो रहे अब्दुल करीम के आसपास मंडराता रहा।

करीम का कहना है कि मात्र 14 मिनट में बदमाश ढाई लाख की नकदी ( 50 व 20 के पांच हजार रुपये शेष एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट ), दस तोले सोने, ढाई किलो चांदी के आभूषण, दो मोबाइल व 15 सौ रुपये बेटी शबाना के लूटकर रात 2 बजकर 14 मिनट पर फरार हो गए।

वारदात के लिए तैयार की स्पेशल पोषाक
पीड़ित परिवार की मानें तो पांचों बदमाश काले रंग की पोषाक पहने हुए नकाबपोश थे। पोषाक के अलावा उन्होंने नकाब लगाया हुआ था और हाथ में दस्ताने पहने हुए थे। सभी बदमाशों ने पैरों में जूते पहने हुए थे। इससे इस अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता कि बदमाश शातिर प्रवृति के हैं और वह क्षेत्र में अन्यत्र भी वारदात कर सकते हैं। 


इस मामले में शाम तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की जानकारी होने पर संबंधित चौकी पुलिस से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। अनुज सिंह, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed