{"_id":"e67c9bf87af7c3225c70860a9860c6ae","slug":"50-thousand-robbed-by-two-men-near-the-dairy-operator-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास डेयरी संचालक दो भाइयों से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास डेयरी संचालक दो भाइयों से 50 हजार लूटे
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से चंद कदमों की दूरी पर एनएच-58 पर शुक्रवार को दिनदहाडे़ लग्जरी कार सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेयरी संचालक दो सगे भाइयों से 50 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित भाइयों ने बदमाशों का मोरटा तक पीछा किया। आरोप है कि सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची। भीकनपुर गांव निवासी भाइयों विपिन और अरविंद की हाईवे पर थाने के निकट लक्ष्मी डेयरी है।
विज्ञापन
अरविंद ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अनजान नंबर से फोन आया कि मैं दीपक कसाना बोल रहा हूं, तुम्हारी गाड़ी की चार किस्त रुकी हैं, जबकि उनकी गाड़ी की कोई किस्त नहीं थी।
विज्ञापन
करीब पंद्रह मिनट बाद सफेद लग्जरी कार आकर डेयरी के बाहर रुकी। दो बदमाश उतरे और दुकान में घुस आए। अरविंद और विपिन के तमंचा लगा कर पचास हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों से मारपीट भी की और भाग गए। बदमाश जाते वक्त एक बाइक की चाभी भी ले गए। पीड़ित भाइयों ने दूसरी बाइक से मोरटा तक बदमाशों का पीछा किया।
लेकिन बदमाश ओझल हो चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना मोरटा स्थित वर्धमानपुरम पुलिस चौकी पर दी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।