{"_id":"3feb2d5b2fe688812c83d15fe2fe918a","slug":"5-people-tries-to-rape-a-woman-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रेप की कोशिश, फिर भरी पंचायत घुटने टेकवा कर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले रेप की कोशिश, फिर भरी पंचायत घुटने टेकवा कर...
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 17 Feb 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली के भट्टा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के बाद पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गया है। पीड़िता का पति पंचों के फरमान से डर कर गांव से पलायन कर चुका है।
विज्ञापन
जबकि महिला भी गांव छोड़कर जाने की तैयारी में है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली के भट्टा गांव में एक परिवार एक व्यक्ति के मकान में शरण लेकर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: वेलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू
विज्ञापन
11 फरवरी को पीड़ित व्यक्ति की पत्नी के साथ पड़ोस के ही पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पति ने उसे बचाया। पीड़ित दंपति घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।
इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पंचायत की। पंचायत में पीड़ित दंपति को बुलवाया और वहां पर पंचों ने पीड़िता को घुटने टेककर पंचायत में गलती मनवाई गई कि उसने जो शिकायत दी है वह गलत है। बाद समझौता करवा दिया गया।
पढ़ें: बदमाश लूटते रहे, पुलिस लड़ती रही
महिला का आरोप है कि पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोपियों को दो-दो जूते मारकर छोड़ दिया। साथ ही पीड़ित दंपति को चेतावनी दी कि अगर महिला ने इस फैसले का विरोध किया तो उसके पति का अपहरण करा लिया जाएगा।
पंचायत में दी गई चेतावनी के बाद पीड़िता का पति गांव से पलायन कर गया। पीड़िता का कहना है कि वह भी गांव छोड़ने की तैयारी में है। उधर, दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।