फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   47 year old woman shoots and injures brother and mother in Delhi's Defence Colony

दिल्ली में महिला ने अपने भाई और मां को मारी गोली

Sat, 23 Dec 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
47 year old woman shoots and injures brother and mother in Delhi's Defence Colony
demo pic

दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत युवती ने बुजुर्ग मां और भाई को गोली मार दी। युवती ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मां को दो और भाई को एक गोली मारीं।

विज्ञापन


दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मां की हालत गंभीर है। युवती ने चार-पांच गोलियां चलाईं। एक गोली दीवार में लगी है। पुलिस को मौके से दो खोल व दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


युवती को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। उसने नींद की गोलियां भी खा रखी थीं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती मशहूर शूटर जसपाल राणा के साथ शूटिंग कर चुकी है

47 year old woman shoots and injures brother and mother in Delhi's Defence Colony

वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। युवती मशहूर शूटर जसपाल राणा के साथ शूटिंग कर चुकी है। युवती और उसका भाई अविवाहित हैं। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, आईएफएस अफसर रहे शरण सिंह (85) पत्नी गीताशरण सिंह (80), बेटे हरशरण सिंह (45) और बेटी संगीता सिंह (49) के साथ ई-123 दूसरी मंजिल, डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं।

रात करीब 12 बजे हरशरण सिंह बहन संगीता को खाना खाने के लिए बुलाने गया और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। संगीता लाइसेंसी पिस्टल लेकर गुस्से में कमरे से बाहर निकली और हरशरण सिंह को गोली मार दी।

हरशरण सिंह की जांघ में गोली लगी। मां गीताशरण सिंह बीच-बचाव करने आईं तो संगीता ने बुजुर्ग मां को भी दो गोलियां मार दीं। गीताशरण सिंह को एक गोली छाती व दूसरी पीठ में लगी है। इसके बाद उसने एक-दो और गोलियां चलाईं।

गीता व हरशरण सिंह को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं

47 year old woman shoots and injures brother and mother in Delhi's Defence Colony
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक गोली दीवार पर लगी है। शरण सिंह ने रात 12:43 बजे सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गीता व हरशरण सिंह को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बुजुर्ग संगीता शरण सिंह की हालत चिंताजनक है।

पुलिस ने रात में ही घर में नशे की हालत में मिली संगीता को हिरासत में लेकर पिस्टल जब्त कर ली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह संगीता की मेडिकल जांच कराई। इसमें संगीता के शराब पीने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

​डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि पिता ने बयान दिया है कि संगीता डिप्रेशन में है और दवाइयां ले रही है। उसने बृहस्पतिवार रात डिप्रेशन की गोलियां ली थीं। साथ में नींद की गोलियां भी खा ली थीं। इसके बाद उसने शराब पी ली थी। वारदात से कुछ घंटे पहले ही संगीता ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed