{"_id":"5856b1124f1c1b5361c05ed0","slug":"40-thousand-loans-in-the-name-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोन के नाम पर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन के नाम पर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिना जांच-पड़ताल के एक व्यक्ति को फर्जी अकाउंट में पैसे डलवाना महंगा पड़ गया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भगत सिंह कॉलोनी निवासी अरशाद खान ने बताया कि नया काम शुरू करने के लिए उसे लोन की जरूरत थी। इस दौरान उनसे पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया कि यदि आपको लोन चाहिए तो अकाउंट में 40 हजार रुपये डलवा दो।
विज्ञापन
उसके कहने पर विश्वास कर पीड़ित ने अकाउंट में रुपये डलवा दिए। रुपये डलवाने के बाद जब उसने फोन किया तो फोन बंद पाया और अकाउंट से पैसे भी निकाले जा चुके थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन