{"_id":"ce77993fbc57c5f33dbe47a26e09052d","slug":"40-lakhs-fraud-on-land-deal-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Apr 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी सुजान जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2012 में राजस्थान के खजूरी गांव में जमीन को लेकर उसकी मुलाकात सुरेंद्र व लोकेश से हुई थी। दोनों ने उन्हें जमीन दिखा दी जिसके बाद दिल्ली में जमीन का एग्रीमेंट भी करा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:नेट बैंकिंग से14.5 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
इसकी एवज में दोनों ने 40 लाख रुपये बतौर एडवांस लिए और जल्द ही रजिस्ट्री कराने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद रजिस्ट्री को लेकर वे दोनों लगातार उससे टरका रहे थे।
धोखाधड़ी का अंदेशा होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की तो उन्होंने मामला राजस्थान का होने के कारण उसे भेज दिया राजस्थान पुलिस ने जमीन की डील दिल्ली में होने की बात कहकर एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उन्होंने गुड़गांव के एक रेस्टोरेंट पर बैठकर खाना खाते वक्त पूरी डील की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है।
प्लॉट और पॉलिसी के नाम पर ठगा
वहीं पलवल में प्लॉट दिलाने और बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले टीवी पर पलवल में प्लॉट का विज्ञापन देखा। उसने एमआर रियल टैक नामक कंपनी से संपर्क किया।
कंपनी का ऑफिस अजरौंदा चौक स्थित रामा पैलेस में था। सुरेश का आरोप है कि ऑफिस में नीर व निरंजन नामक दो लोग मिले, जिन्होंने 83.33 वर्ग फुट का प्लॉट पलवल में देने को कहा, इसके लिए करीब एक लाख रुपये जमा करवा लिए। जब उसने प्लॉट के बारे में पूछताछ की, तो पता लगा कि वह प्लॉट पहले से ही किसी व्यक्ति को बेचा जा चुका है।
एक अन्य खबर के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी राम अवतार हुड्डा ने थाना सेंट्रल पुलिस को बताया कि उसने रामेश्वर दयाल मित्तल नामक एजेंट से दो बीमा पॉलिसी कराई थीं। आरोप है कि रामेश्वर ने करीब 50 हजार से अधिक के चेक तीन साल की किश्त एडवांस में जमा कराने की बात कहकर ले लिए। जब इस बारे में जीवन बीमा के कार्यालय में जाकर पूछताछ की, तो पता लगा कि वहां रकम जमा नहीं हुई है, जबकि उसके एकाउंट से रुपये निकल चुके थे।