फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 lakh swindle by this unique idea in delhi

सीसीटीवी ने उठाया बड़े झूठ से परदा, मिट्टी में दबा दी थी 30 लाख की रकम

Tue, 28 Jun 2016 03:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
30 lakh swindle by this unique idea in delhi
रुपये - फोटो : DEMO Pics

नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाने के सामने दिनदहाड़े हुई 30 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पैसे ले जा रहे व्यक्ति ने पैसों को भैरो मंदिर के पास पार्क में मिट्टी में दबा दिया था और फिर तिलक मार्ग थाने के सामने आकर पुलिस को लूट की सूचना दी थी।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी के झूठ से पर्दा उठा दिया। रकम हवाला की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कोंडली निवासी अमित शर्मा व्यवसायी प्रमोद मोदी की फैक्टरी में काम करता है। अमित ने 22 जून को अपना वेतन लेने के लिए प्रमोद मोदी को फोन किया था। मालिक ने उसे वेतन लेने के लिए खिजराबाद स्थित फैक्टरी में बुलाया।

विज्ञापन

अमित ने काम करने के लिए हां कर दी

30 lakh swindle by this unique idea in delhi

प्रमोद ने वेतन देने के बाद कहा कि उसके चाचा किशन का एक काम है और वह कर दो। अमित शर्मा ने काम करने के लिए हां कर दी। किशन ने उसे बताया कि उसे 30 लाख रुपये किसी को पहुंचाने हैं।

वह तिलक मार्ग थाने के सामने सागर अपार्टमेंट स्थित किशन के कार्यालय में पहुंचा। यहां उसे 30 लाख रुपये दिए गए और श्रीनिवासपुरी पहुंचाने के लिए कहा।

इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे अमित ने पुलिस को सूचना दी कि तिलक मार्ग थाने के सामने स्वीफ्ट कार में आए दो बदमाशों ने उससे तीस लाख रुपये छीन लिए।  तिलक मार्ग थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी।

फुटेज में कार कहीं भी नहीं दिखाई दी

30 lakh swindle by this unique idea in delhi
पु‌लिस - फोटो : file photo

पुलिस ने तिलक मार्ग थाने के सामने व तिलक मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में स्वीफ्ट कार कहीं भी नहीं दिखाई दी और न ही लूट की वारदात होने के कोई सबूत मिले। पुलिस के सामने ये भी सवाल थे कि आरोपी ने लूट की सूचना पुलिस को देरी से क्यों दी और उसने लूट के वक्त शोर क्यों नहीं मचाया।

इसके बाद पुलिस ने लूट की शिकायत करने वाले अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि वह सागर अपार्टमेंट से पैसे लेकर पल्सर बाइक से निकला।

पैसे उसने भैरो मंदिर के पास स्थित पार्क में दबा दिए थे और तिलक मार्ग थाने के सामने आकर लूट की झूठी सूचना दे दी थी। आरोपी का कहना है कि उसके मन में लालच आ गया था और वह पैसे को अपने पास रखना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed