फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 kg gold looted in gurugram to gift girlfriend on valentines day

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को खास तोहफा देने के लिए लूट लिया 30 किलो सोना

Tue, 14 Feb 2017 02:55 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Feb 2017 02:55 PM IST
सार

वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका को खास तोहफा देना चाहता था देवा

विज्ञापन
30 kg gold looted in gurugram to gift girlfriend on valentines day
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणप्पुरम गोल्ड लूट कांड का मास्टर माइंड देवा वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को खास तोहफा देना चाहता था। जिस समय पुलिस ने उसे दबोचा, वह प्रेमिका का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान वह एयर होस्टेस के नाम पर चुप्पी साध लेता है।

मूल रुप से गोवा की रहने वाली एयर होस्टेस से देवेंद्र उर्फ देवा की चार साल पुरानी दोस्ती है। इस बार वेलेंटाइन डे पर वह उससे मिलकर खास तोहफा देना चाहता था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह शाम की फ्लाइट से अहमदाबाद चला गया।
विज्ञापन


वहां पर उसकी गर्ल फ्रेंड ने ही उसके लिए होटल में कमरा बुक कराया था। पुलिस को जब तक उसकी लोकेशन का पता चला, तब तक  वह चार सिम कार्ड यूज कर चुका था। नया सिम कार्ड दिलाने में एयर होस्टेस का नंबर भी जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की गर्लफ्रेंड कॉल सेंटर में करती है काम

30 kg gold looted in gurugram to gift girlfriend on valentines day
जिस समय गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची, उसकी प्रेमिका एयरपोर्ट पर नहीं थी। वह ड्यूटी पर जा चुकी थी। पुलिस की मानें तो उन्हें एयर होस्टेस की तलाश ही नहीं थी। आखिरी समय पर देवा का मोबाइल बंद था। उस दौरान पुलिस टीम ने अहमदाबाद में अलग-अलग होटलों की खाक छानी।

पुलिस टीम मायूस होकर एयर होस्टेस से मिलने अहमदाबाद एयरपोर्ट जा पहुंची। इसी बीच देवा का मोबाइल ऑन हुआ और पुलिस को उसकी लोकेशन होटल की मिल गई। पुलिस टीम ने होटल पहुंच कर उसे दबोच लिया।

लूट कांड में शामिल विकास गुप्ता भी अपनी गर्लफ्रेंड को खास तोहफा देने वाला था। डीएलएफ क्षेत्र में पीजी में रह कर कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से उसकी दोस्ती थी। जिसे उसने लूट के विषय में कुछ नहीं बताया था। इतना जरूर कहा था कि इस बार वेलेंटाइन डे को खास तोहफा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed