{"_id":"583c214f4f1c1b0c1ede540c","slug":"30-children-ill-due-to-infected-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में खाना खाकर 30 बच्चे बीमार, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारे में खाना खाकर 30 बच्चे बीमार, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर-42 स्थित ग्रीन वैली सोसायटी की ओर से रविवार दोपहर को आयोजित भंडारे में खाना खाकर 30 बच्चे बीमार हो गए। परिजनों ने इन बच्चों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती पांच बच्चों में एक की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग दिल्ली रेफर किया है।
विज्ञापन
महालक्ष्मी डेरा निवासी सुनील ने बताया कि रविवार सुबह ग्रीन वैली सोसायटी के कुछ लोग आए थे। इन लोगों ने दोपहर में बच्चों को भंडारा में भोजन करने के लिए सोसायटी में भेजने को कहा था। दोपहर करीब दो बजे महालक्ष्मी डेरा, दयालनगर डेरा और आस पास के करीब तीस बच्चे खाना खाने पहुंचे।
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल में भर्ती नौ साल के सचिन ने बताया कि भंडारे में काली दाल, गोभी आलू की सब्जी, तंदूरी रोटी और चावल परोसे गए थे। खाना खाने के बाद सभी बच्चे अपने घर लौट आए थे। करीब एक घंटे बाद बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन
परिजन बच्चों को लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे तो वहां और भी बच्चे इलाज के लिए मौजूूद थे। चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताते हुए बच्चों को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चों को आस पास के अस्पतालों में इलाज कराने ले गए।
सुनील और उसके पड़ोसी अपने बच्चों राज(9) सचिन (9) मोहित(9) नितिन (11)और अमन (7) को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंचे। नितिन की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार देकर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
इलाज कर रहे ईएमओ डॉ. सदन प्रसाद ने बताया कि बच्चे डिहाईड्रेशन का शिकार हो गए थे। इलाज चल रहा है, सभी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। इस संबंध में ग्रीन वैली सोसायटी के पदाधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। सूरजकुंड थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है, जांच कराई जा रही है।