फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 horrors Murder Case in delhi

शर्मनाकः बीच-बचाव को आए युवक की पीटकर हत्या

Tue, 12 Aug 2014 05:08 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:08 AM IST
विज्ञापन
3 horrors Murder Case in delhi

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रविवार रात दो गुटों में हो रहे झगड़े के दौरान वहां से गुजरना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। हमलावरों ने दूसरे गुट का समझ कर युवक की पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राशिद (22) सपरिवार भारत नगर के संगम पार्क इलाके में रहता था। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्तss गुलफाम के साथ घर जा रहा था। नानक प्याऊ के पास दो रेहड़ी वाले आपस में लड़ाई कर रहे थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर गुलफाम को आकर लगी। पत्थर लगते ही गुलफाम नीचे गिर गया। राशिद गुलफाम को उठाने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान दस लोग आए और राशिद को दूसरे पक्ष का समझकर उस पर टूट पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और राशिद व गुलफाम को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, हत्या से नाराज लोगों ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ लोग गृहमंत्री आवास पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की बेरहमी से हत्या

3 horrors Murder Case in delhi

दिल्ली के सराय रोहिल्ला के शास्त्री नगर में बदमाशों ने टीचर सतीश गुप्ता (55) को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर उनके सिर पर भारी वस्तु या हथियार से वार कर हत्या कर दी। घर से नकदी और गहने गायब हैं। प्रथम दृष्टया में पुलिस लूटपाट का मामला मान रही है। पुलिस ने रंजिश से भी इनकार नहीं किया है। सतीश की पत्नी और रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सतीश पत्नी शारदा देवी के साथ शास्त्री नगर ई2 ब्लॉक में रहते थे। इनका बेटा चेन्नई में पढ़ता है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। रविवार को उनकी पत्नी हरिनगर स्थित अपने मायके गई थी। सोमवार सुबह जब वह लौटीं तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर बिस्तर पर खून से सना सतीश का शव पड़ा था। उनके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

सिर से खून  निकल रहा था। कमरे में ब्रीफकेस और बैग पड़े थे और सामान बिखरा था। पुलिस ने बताया कि घर से लाखों के गहने और 25 हजार रुपये गायब हैं। पुलिस ने वारदात के पीछे किसी जानकार के हाथ होने से भी इनकार नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने की जानकारी के बाद ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

बिजनेसमैन की गला रेतकर हत्या

3 horrors Murder Case in delhi

दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने कमरे के बाहर सो रहे बर्तन कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार (28) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह के समय स्थानीय लोगों ने अमित का खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक अमित अपने तीन भाइयों व पत्नी के साथ दक्षिणपुरी, गली नंबर-16 में किराये पर रहता था। अमित का साप्ताहिक बाजारों में बर्तन बेचने का काम था। जबकि इसके भाई कपड़े का काम करते थे। रविवार को रक्षा बंधन होने की वजह पत्नी और तीनों भाई गांव गए थे। घर में सिर्फ अमित अकेला था। रविवार को अमित अपने कमरे के बाहर चारपाई बिछाकर सो गया।

तड़के आसपास के लोगों ने अमित का खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन अमित को एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टारों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे तक उन्होंने अमित को देखा था। पुलिस स्थानीय लोगों व अमित के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिसकर्मी पर लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला

3 horrors Murder Case in delhi

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार रात को बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित देवेंद्र (28) पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश देवेंद्र से कैश, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले  कर दिया। इस वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, मध्य जिला में पीसीआर में तैनात सिपाही देवेंद्र रविवार देर रात को बाइक से अपने गांव से घोंडा स्थित घर लौट रहा था। वह घोंडा में दोस्त अमित के साथ रहता है। जैसे ही देवेंद्र पांचवां पुश्ता पहुंचा, अचानक चार बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया। उन्होंने देवेंद्र से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जबकि दूसरों ने पंच और पत्थरों से उस पर हमला किया।

स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। देवेंद्र ने आरोप लगाया कि उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह महकमे से है, उसकी मदद कीजिए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय पकड़े गए बदमाश को भगा दिया।

उधर, जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी खबर मिली, भारी संख्या में लोग पुश्ता रोड पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों नेे आरोप लगाया कि जब पुलिसकर्मी अपने महकमे के लोगों की मदद करने को तैयार नहीं तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं। मामले की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed