{"_id":"57177fd64f1c1b8d358b462c","slug":"3-died-in-car-accident-at-delhi-gurgaon-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात धारुहेड़ा से एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला चांद राय (45) दिल्ली में रहता था। वहीं उसका दोस्त अजय अजय (22) राजीव नगर और राजीव महतो (29) नाहरपुर रूपा में रह रहा था। मंगलवार रात चांद अपने एक दोस्त से मिलने के बाद राजीव और अजय के साथ अपनी बाइक से धारुहेड़ा से लौट रहा था।
विज्ञापन
करीब एक बजे राजीव चौक फ्लाईओवर के पास अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। अत्यधिक खून निकल जाने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
नाहरपुर रूपा में रहने वाले राजीव के साले सुधीर के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। छानबीन के दौरान पता चला कि चांद राय दिल्ली में और उसके दो अन्य साथी गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करते थे। हादसे के वक्त तीनों में से बाइक चला रहे चांद राय ने ही हेलमेट पहन रखा था। लोगों का कहना है कि अगर तीनों ट्रैफिक नियमों का पालन करते तो शायद उनकी जान बच जाती।