फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 arrested for betting on ipl match in delhi

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
 3 arrested for betting on ipl match in delhi
crime
ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल की शुरुआत से ही सट्टा लगा रहे थे। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, एक एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स और पांच डायरियां मिली हैं।
विज्ञापन


डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार ग्रेटर कैलाश थाने में तैनात एसआई कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि मकान नंबर आर-132 ग्रेटर कैलाश-एक में सट्टा चल रहा है। एसआई कुलदीप की देखरेख में हवलदार होशियार सिंह व सिपाही ललित की टीम ने उक्त मकान में छापेमारी कर तीन सट्टेबाजों ग्रेटर कैलाश निवासी मनविंद्र सिंह, रेलवे कॉलोनी, पहाड़गंज निवासी सुरेंद्र सिंह और मकान नंबर 1010, सेक्टर-37 फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मोंटी नरूला को गिरफ्तार कर लिया। जिस मकान में सट्टा खेला जा रहा था, वह मनविंद सिंह का है।   
विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार आरोपी सोमवार रात को दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों के पास से एक ऐसा फोन मिला है, जिस पर बॉल टू बॉल सट्टे के रेट चलते रहते थे। इसके बाद ये उसे मार्केट में बताते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को मोबाइल पर सट्टे का रेट कहां से और कैसे मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed